सीसीटीवी ने खोला कलेक्टरगंज चोरी का राज, 48 घंटे में चार गिरफ्तार; बाल अपचारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर की देर रात मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा कर दिया।
कानपुर। कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर की देर रात मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने छह संदिग्धों की पहचान की, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीले व सफेद धातु के जेवरात तथा 14,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को मकान मालकिन की तहरीर पर कलेक्टरगंज थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ों की झाड़ियों की आड़ में चार युवक बैठे हैं और मौका मिलते ही उन्हें पकड़ा जा सकता है।
सूचना पर पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर को रेलवे की पुरानी कॉलोनी, कॉपरगंज रोड के पास दबिश देकर चारों को दबोच लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस की कार्रवाई में फैसल पुत्र जान मोहम्मद, मुर्सलीन नौशाद उर्फ बादशाह, अबू बकर उर्फ सुहेल तथा एक बाल अपचारी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार मामले में चोरी के माल की बरामदगी के साथ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई और लगातार प्रयास के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
#LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #UttarPradeshPolice #KanpurPolice #PoliceAction #CrimeInvestigation #CashRecovery #CCTVInvestigation #ArrestedAccused #CrimeUpdate #AccusedArrested #TheftCase #KanpurCrime #UPCrime #JewelleryTheft #StolenJewellery #CashTheft #CollectorGanj #ThiefGang #KanpurBreakingNews #CollectorGanjPolice


Comments