परियोजना प्रमुख सपत्नीक ने किया घट स्थापित

परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

IMG-20261011-WA0042

कानपुर के बाजारों में मंदी का सन्नाटा, टैक्स और वसूली से व्यापारी बेहाल: सपा व्यापार सभा Read More कानपुर के बाजारों में मंदी का सन्नाटा, टैक्स और वसूली से व्यापारी बेहाल: सपा व्यापार सभा

मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के मंत्रोच्चार ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश स्थापना के दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन) पी के नायक, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, मानव संसाधन विभाग प्रमुख

सेवा संकल्प अभियान के तहत कपिया मिश्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  आयोजित Read More सेवा संकल्प अभियान के तहत कपिया मिश्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  आयोजित

राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक पी लक्ष्मी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु, आर एन वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, एस के बी पाठक, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति आदि के साथ अनेकानेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। परियोजना प्रमुख ने पूजा-अर्चना के माध्यम से क्षेत्र वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

भाकियू पंचायत में किसानों ने रखी समस्याएं, सौंपा ज्ञापन  Read More भाकियू पंचायत में किसानों ने रखी समस्याएं, सौंपा ज्ञापन 

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धा,आस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीस अक्टूबर तक नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम मंदिर एवं पूजा पंडाल में आयोजित किया जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि मां जगदम्बा की उपासना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने शक्ति साधना के महापर्व में सभी सनातनी को शामिल होने और पूण्य का लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर परियोजना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूजा समिति एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें