मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए छात्र, प्रभात फेरी निकालकर दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश

बीते शनिवार को करौं प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस-टू में यूनिसेफ एवं जीविका के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत एक दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

करौं, देवघर, झारखंड:-  बीते शनिवार को करौं प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस-टू में यूनिसेफ एवं जीविका के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत एक दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा एवं प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को मानसिक तनाव से मुक्त रहने का संदेश दिया गया।

   विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर धर्मराज चौक, बाउरी टोला, ब्लॉक रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों को मानसिक तनाव से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।

   मौके पर प्रधानाध्यापक उदय शंकर पाठक, जीविका संयोजिका बालिका देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें