झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, तीन दोस्तों से पूछताछ
झूंसी कोहना बस्ती निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे का शव मंगलवार सुबह गंगा किनारे मनसेता नाले के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज।
झूंसी कोहना बस्ती निवासी 17 वर्षीय शांतनु दुबे का शव मंगलवार सुबह गंगा किनारे मनसेता नाले के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के मुताबिक शांतनु सोमवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और परिचितों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार शव पर चोट के निशान मिले हैं और प्रथमदृष्टया सिर पर धारदार वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शांतनु के कुछ दोस्तों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि मृतक का दो युवकों के साथ करीब 15 हजार रुपये को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके अलावा एक युवती को लेकर तनातनी की बात भी सामने आई है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने से पहले शांतनु के पास किसी का फोन भी आया था। पुलिस घटना वाली रात उसकी लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए सीडीआर की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। घटनास्थल के आसपास जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#UPPolice #BreakingNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #Postmortem #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #MurderCase #UPCrimeNews #PrayagrajNews #CrimeInvestigation #PrayagrajPolice #PrayagrajCrime #ForensicTeam #MurderInvestigation #GangaRiver #DogSquad #JhunsiNews #ShantanuDubey #MissingTeenager #TeenagerMurder #ManasetaNala #CDRInvestigation #FriendsDetained #PrayagrajBreakingNews


Comments