नैनी में रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल गिराई, 

नैनी स्थित चीनी मिल रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल को अज्ञात लोगों द्वारा गिरा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रामलीला कमेटी में आक्रोश है। कमेटी ने थाना नैनी में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी प्रयागराज।
 
नैनी स्थित चीनी मिल रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल को अज्ञात लोगों द्वारा गिरा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रामलीला कमेटी में आक्रोश है। कमेटी ने थाना नैनी में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल बाबा पूर्व पार्षद और महामंत्री राहुल जायसवाल पत्रकार ने थाना प्रभारी नैनी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की रात कुछ लोगों द्वारा रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल गिरा दी गई। जानकारी होने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उसे दोबारा बनवाया।लेकिन बुधवार सुबह जब पदाधिकारी मैदान पहुंचे तो बाउंड्रीवाल फिर से गिरी हुई मिली। इससे स्पष्ट है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।कमेटी ने पुलिस से प्रकरण की जांच कर बाउंड्रीवाल गिराने वाले दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें