नर्वल में चोरी-छिनैती का खुलासा: शातिर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, सोने का टॉप्स, मोबाइल और नकदी बरामद
र्वल थाना क्षेत्र में चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कानपुर। नर्वल थाना क्षेत्र में चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अदद पीली धातु का टॉप्स, एक मोबाइल फोन और 3040 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी व छिनैती की कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के कुशल निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी के नेतृत्व में नर्वल थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर नौशाद उर्फ अयूब उर्फ मुन्ना निवासी कुंवरपुर और अजय उर्फ शुभम निवासी गिरजानगर, गदियाना को करिगांव फ्लाईओवर के पास से 6 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथी धीरज सोनकर के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 22 जून 2026 को नर्वल क्षेत्र के ग्राम पारा में राजेन्द्र प्रसाद के घर के सामने से छह बकरियां चोरी करने की घटना में शामिल होने की बात बताई। इस संबंध में नर्वल थाने में मुकदमा दर्ज है।
इसके अलावा 17 सितंबर 2026 की रात ग्राम बारादरी में घर के बरामदे में सो रही महिला के कान से सोने का टॉप्स/कुंडल छीनने तथा इसी गांव में एक अन्य घर से मोबाइल फोन चोरी करने की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बकरियों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांटते थे और उसी से अपने खर्च चलाते थे। आरोपी कानपुर नगर सहित आसपास के जनपदों में भी अपनी कार से घूमकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
मामले में शामिल तीसरे आरोपी धीरज सोनकर को फतेहपुर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में प्रयुक्त आई-20 कार संख्या UP 78 BX 1295 भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
#LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #PoliceArrest #UttarPradeshPolice #KanpurPolice #UPCrimeNews #PoliceAction #CashRecovery #SurveillanceTeam #CrimePrevention #TwoArrested #KanpurCrime #TheftGang #KanpurNewsUpdate #NarwalPolice #RobberyGang #SnatchingCase #GoatTheft #MobileTheft #GoldEarringSnatching #FatehpurPolice


Comments