दुर्गापूजा को लेकर बरही के होटल व्यवसायियों के साथ एसडीपीओ ने की बैठक, अवैध गतिविधियों पर होगी कार्रवाई
होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और आगंतुकों का पहचान पत्र रखने का निर्देश, बिना बार लाइसेंस के शराब पिलाने पर रहेगी रोक
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर बरही के होटल व्यवसायियों के साथ एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर ने बैठक की। बैठक में पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान होटल संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी होटल में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन होटल संचालकों के पास बार का वैध लाइसेंस नहीं है, वे अपने प्रतिष्ठान में शराब नहीं पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान होटलों में आने वाले अतिथियों की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इसके लिए सभी होटल संचालकों को आगंतुकों का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करने और उसका रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होटल के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ-साथ बाहर की ओर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। दुर्गापूजा के दौरान होटल में ठहरने वाले आगंतुकों के पहचान पत्र का विवरण उपलब्ध रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश भी दिया गया।
उन्होंने होटल व्यवसायियों से पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी करने अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सुरेंद्र रजक, रविकांत ओम, प्रदीप सिंह, रूपेश गुप्ता, गोलू, चंदन कुमार और रौशन अली सहित होटल अमृतवन, होटल एके पैलेस, होटल आकाश पैलेस, जीके पैलेस, शकुंतला पैलेस, पूजा इंटरनेशनल, होटल क्वालिटी इन और होटल सिद्धि विनायक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#PoliceAdministration #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #पुलिसप्रशासन #JharkhandNews #PublicSafety #IllegalActivities #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #FestivalSecurity #PoliceMeeting #JharkhandPolice #DussehraFestival \#BarhiNews #HazaribaghNews #HotelSecurity #SDPO #CCTVSurveillance #HotelBusiness #GuestVerification #IdentityVerification #LiquorLicense #DurgaPujaSecurity #बरहीसमाचार #हजारीबागसमाचार


Comments