इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, थाईलैंड की महिला से शादी और ₹60 लाख लेने का आरोप; धर्म परिवर्तन का दबाव देने की शिकायत

थाईलैंड की एक नागरिक ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष शिकायत देकर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। थाईलैंड की एक नागरिक ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष शिकायत देकर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि करीब चार-पांच वर्ष पूर्व उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से इरफान नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बढ़े और आरोपित ने कथित तौर पर गलत तथ्यों की जानकारी देकर उससे विवाह कर लिया।
 
शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाह के बाद उक्त व्यक्ति ने उससे अलग-अलग परिस्थितियों में करीब 60 लाख रुपये की धनराशि ली। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उस पर भारत में स्थायी रूप से रहने और धर्म परिवर्तन करने की बात कही गई।
 
शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि थाईलैंड की नागरिक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें