सपा की बैठक में धरने की रणनीति बनी
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोनल प्रभारी सेक्टर प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष जोखन प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोनल प्रभारी सेक्टर प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष जोखन प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर 8 अक्टूबर बृहस्पतिवार को "संविधान बचाओ" सप्ताह के क्रम में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रणनीति बनाई गई।मासिक बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव रहे।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की देश का चुनाव आयोग पूरी तरह से कठपुतली बना हुआ है । चुनाव आयोग का यह कृत्य पूरी तरह से संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है आगामी 8 अक्टूबर को "लोकतंत्र बचाओ" "वोट बचाओ"संविधान बचाओ" सप्ताह को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, चंद्रमणि यादव अब्दुल कलाम सिद्दीकी, मोहम्मद अमून मेकरानी, रिंधू पासवान, महेश कनौजिया, कृष्ण नाथ यादव, सोनू यादव, राम सेवक लोधी, चंद्रहास यादव, चंद्रजीत यादव ,रमजान अली, शेषमन पासवान, राजू चौधरी, घनश्याम जयसवाल आदि उपस्थित रहे !
#UPPolice #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #WomenSafety #PeaceAndHarmony #SecurityArrangements #PolicePatrolling #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #BiskoharNews #TrilokpurPolice #ChildSafety #Ramleela #CommunityPolicing #DurgaPuja #Dussehra #FestivalSecurity #PoliceMeeting #FestivalSafety #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #VillageWatchmen #GramPraharis #DussehraMela


Comments