विश्व शिक्षक दिवस पर प्राचार्य डॉ. बृजेश तिवारी सम्मानित

शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी का बोध कराकर बेहतर नागरिक बनाने का कार्य करते हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

शुकुलबाजार, अमेठी। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के सम्मान की कड़ी में कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी ने एसडीडी महाविद्यालय, आदर्श नगर शुकुलबाजार के प्राचार्य डॉ. बृजेश तिवारी को सम्मानित किया।इस अवसर पर समाजसेवी पी.के. तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी का बोध कराकर बेहतर नागरिक बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कहा कि कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य समाज में शिक्षा एवं सेवा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना है।सम्मान प्राप्त करने के बाद एसडीडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश तिवारी ने समाजसेवी पी.के. तिवारी एवं कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।डॉ. बृजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को दिशा देने में भी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें