नवरात्रि-दशहरा को लेकर ग्राम प्रहरियों की बैठक

दुर्गा पंडालों, रामलीला स्थलों पर नजर रखने और शांति बनाए रखने के निर्देश

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर)।
 
आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्रि/दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना त्रिलोकपुर पर ग्राम प्रहरियों की एक बैठक हुई।
 
   थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में  सोमवार को आयोजित गोष्ठी में आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्रि/ दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियो की मीटिंग कर  उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया साथ ही ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपने-अपने ग्रामों में दुर्गा पूजा पण्डालों,रामलीला स्थलों,दशहरा मेला स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी रखते हुए वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें एवं अपने अपने गांव मे स्थापित दुर्गा प्रतिमा की निरंतर निगरानी रखेंगे किसी भी प्रकार के विवाद,अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस पर को सूचित करें। ग्राम प्रहरियों को यह भी निर्देशित किया गया कि त्यौहार के दौरान महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा ग्रामों में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे तथा सभी ग्राम प्रहरियो को त्यौहार के दृष्टिगत शासन/ उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें