पूर्वजों की स्मृति में श्रद्धा के साथ हुआ तर्पण अनुष्ठान
आज शनिवार को अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा पोखर, सिगदार/सिद्धार्थ पोखर, ओझा पोखर और चापासार समेत विभिन्न तालाबों में सामूहिक रूप से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया गया।
करौं, देवघर, झारखंड:- आज शनिवार को अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा पोखर, सिगदार/सिद्धार्थ पोखर, ओझा पोखर और चापासार समेत विभिन्न तालाबों में सामूहिक रूप से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया गया। लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर पंडित तुलसी ओझा उर्फ मुन्ना ओझा, अजीत मिश्र एवं तारकेश्वर आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को संकल्प कराया। ताम्र पात्र में जल, जौ, काला तिल एवं पुष्प रखकर विधि-विधानपूर्वक दर्पण अनुष्ठान कराया गया।
मान्यता है कि पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक तर्पण अर्पित करने से उनकी आत्मा को तृप्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
#SwatantraPrabhat #IndianCulture #JharkhandNews #HinduTraditions #ReligiousNews #PitruPaksha #SanatanDharma #DeogharNews #PitruTarpan #पितृपक्ष \#KarounNews #TarpanRitual #AncestorWorship #ReligiousCeremony #HinduRituals #TraditionalRituals #SpiritualTraditions #DevotionalRituals #KarounJharkhand #DeogharUpdates #PujaPath #PitrupakshaTarpan #करौंसमाचार #देवघरसमाचार #पूर्वजोंकातर्पण


Comments