डीपीएस एएमयूएन-2026 का सफल समापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय DPSAMUN-2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय DPSAMUN-2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ।
सम्मेलन के प्रथम संस्करण में प्रयागराज सहित विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक छात्र प्रतिभागियों ने विभिन्न समितियों में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान छात्रों ने वैश्विक विमर्श, कूटनीतिक संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न समितियों में प्रतिभागियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए समिति की कार्यवाही के अनुरूप संबंधित एजेंडे पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके शोध, प्रभावी अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता, नेतृत्व एवं कूटनीतिक कौशल के आधार पर सम्मानित किया गया।
विजेताओं को बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।सम्मेलन में वॉयनस हाई स्कूल, प्रयागराज को उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्कूल डेलीगेशन के खिताब से सम्मानित किया गया।कार्यकारी मंडलों ने सम्मेलन के सुव्यवस्थित आयोजन, प्रभावी समन्वय और कुशल संचालन की सराहना की।
उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एक सार्थक और उत्कृष्ट मॉडल यूनाइटेड नेशंस का अनुभव प्रदान करने में पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग करने वाले फैकल्टी एडवाइजर्स को भी मिस्ट्रेस प्रेसिडेंट सोनू सिंह द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने DPSAMUN-2026 को सफल बनाने के लिए सेक्रेटेरिएट के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन में उनके समर्पण, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं मेहनत की सराहना करते हुए सेक्रेटेरिएट के सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दो दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को वैश्विक एवं राष्ट्रीय मुद्दों को समझने, विभिन्न विचारों का सम्मान करने तथा संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। DPSAMUN-2026 का पहला संस्करण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल से भरपूर एक यादगार अनुभव साबित हुआ।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #SchoolEvent #YouthDevelopment #StudentParticipation #DPSAMUN2026 #ModelUnitedNations #DPSPrayagraj #StudentConference #YouthLeadership #DiplomaticSkills #GlobalIssues #BestDelegate #HighCommendation #SpecialMention #BestSchoolDelegation #VyonasHighSchool #PrayagrajStudents #StudentLeadership #DebateAndDiplomacy #MUNConference #AcademicEvent


Comments