एंटी थेफ्ट, पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में मवेशी चोरी गिरोह के तीनसदस्यगिरफ्ता 

मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और 45 हजार रुपये बरामदपुरानी बस्ती पुलिस, SOG और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में पुलिस की सक्रियता से थाना पुरानी बस्ती पुलिस, SOG टीम और एंटी थेफ्ट टीम बस्ती के प्रभारी उ0नि0 भानू प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने मवेशियों की चोरी से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 45 हजार रुपये नकद और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
 
पुलिस के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में 29/30 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि मवेशी चोरी की घटना हुई थी। मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
 
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हथियागढ़ गांव से पहले जंगली क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र अजीज अहमद, कामिल खान पुत्र सोनी उर्फ खुरसीद और मो0 आसिफ पुत्र स्वर्गीय अब्दुल लतीफ, निवासी फतेहगंज कसाबबाड़ा, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।
पूछताछ में मवेशी चोरी की घटना का खुलासा
 
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2026 की रात उन्होंने पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक भैंस और एक गाय चोरी करने का प्रयास किया था। दोनों मवेशियों को पिकअप वाहन पर लादने के दौरान गाय कूदकर भाग गई, जबकि भैंस को पिकअप पर लादकर वे चोरी कर ले गए थे।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही संयुक्त पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
पिकअप, नकदी और मोबाइल बरामद
 
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन संख्या UP42BT6821, घटना से संबंधित 45 हजार रुपये नकद और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
 
इस कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार गौंड, SOG प्रभारी निरीक्षक विकास यादव तथा एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी उ0नि0 भानू प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही।
 
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना पुरानी बस्ती, SOG टीम और एंटी थेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें