पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार का विधायक सुरेश पासी ने किया उद्घाटन
शुकुल बाजार, अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184-जगदीशपुर के विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत जौदिलमऊ में भारतीय राजनीति के पुरोधा एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। स्मृति द्वार के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश पासी ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले नेता थे। उनके सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को विशेष महत्व मिला। उनकी स्मृति में निर्मित यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।विधायक ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
उन्होंने अपने विचारों और व्यवहार से लोकतांत्रिक राजनीति में संवाद, मर्यादा और राष्ट्रहित की भावना को महत्व दिया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करना समाज के लिए प्रेरणादायी है उन्होंने कहा उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी भी उनके व्यक्तित्व की तारीफ करते थे स्मृति द्वार के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी।इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
amethi news uttar pradesh news bjp MLA bjp news Village Development Uttar Pradesh Politics Shukul Bazar News Amethi Latest News Rural Development BJP Workers political news BJP Leaders #SwatantraPrabhat Amethi Politics Jagdishpur Assembly former Prime Minister Suresh Pasi Political Tribute Atal Bihari Vajpayee Atal Bihari Vajpayee Memorial Gate Atal Memorial Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Joudilmau Shukla Bazar


Comments