जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

बस्ती जिले में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। तीन बैचों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर गोपाल मिश्र, दीपक गुप्ता, हेमन्त चौधरी एवं अखिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा प्रतीकात्मक रूप से जनगणना किट भी प्रदान की गईजिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और ध्यान से प्राप्त करें।
 
प्रशिक्षण के दौरान जो भी प्रश्न या जिज्ञासा सामने आए, उसका नोट्स बनाएं और मास्टर ट्रेनरों से उसका समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का फील्ड में सही ढंग से प्रयोग करते हुए जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा के साथ सकुशल संपन्न कराया जाए।मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक मन लगाकर तथा पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। जनगणना कार्य में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है।
 
अपर जिलाधिकारी/जनगणना अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनगणना निदेशालय से मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है, जो जनगणना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य प्राप्त करें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। 04 जनवरी 2027 की रात्रि बेघर की गणना की जाएगी तथा 05 से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा।
 
प्रशिक्षण का पहला बैच 06, 07 एवं 08 अक्टूबर, दूसरा बैच 09, 10 एवं 12 अक्टूबर तथा तीसरा बैच 13, 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण में जनगणना की कार्यप्रणाली, सूचनाओं के सही संकलन, आवश्यक अभिलेखों, डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें