प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ज्योति यात्रा आयोजित किए जा रहे

बस्ती जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे विकसित भारत संकल्प सभा एवं ज्योति यात्रा को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 7 अ

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे विकसित भारत संकल्प सभा एवं ज्योति यात्रा को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 7 अक्टूबर को बस्ती में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 
राजकिशोर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी देश के विकास की गति इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में रही है और बस्ती जनपद भी पार्टी के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
 
पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। बस्ती में शास्त्री चौक से लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें