बकरी चराने गए वृद्ध की नहर में डूबने से मौत

इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर सिकरी नाले के पास बकरी चराने  के लिए वृद्ध की  पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में शोक  की लहर दौड़ गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
 इटवा (सिद्धार्थनगर)
 
इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर सिकरी नाले के पास बकरी चराने  के लिए वृद्ध की  पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में शोक  की लहर दौड़ गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
 सोमवार को  सुबह इटवा बढ़नी मार्ग पर ग्राम मधवापुर के उत्तर दिशा में सिकरी नाले के पास ग्राम निवासी सबरे आलम (65) पुत्र अजीजुल्लाह बकरी चराने गये थे । नाले किनारे किसी कार्य से गए थे  इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। जिससे  डूबने लगे घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास  लोग पानी में जाकर उन्हें बेहोशी के हालात में बाहर निकलकर सीएचसी इटवा लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
   इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया एक व्यक्ति पानी में डूबने से मौत हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें