दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर नैनी पुलिस ने किया पैदल मार्च, संदिग्धों की चेकिंग
दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर नैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। अभियान का नेतृत्व नैनी के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने किया।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर नैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। अभियान का नेतृत्व नैनी के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने किया।
पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही वाहनों की भी जांच की गई। विभिन्न स्थानों पर पुलिस की सक्रिय निगरानी और यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने से लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी राहत है
।प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी पर्वों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की गई है। पुलिस टीम लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।
#UPPolice #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FestivalNews #SecurityArrangements #PolicePatrolling #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #PoliceAction #TrafficManagement #NainiThana #PrayagrajPolice #VehicleChecking #Ramleela #PublicSafety #CrimePrevention #PoliceChecking #DurgaPuja #Dussehra #FestivalSecurity #FestivalSafety #SuspiciousPersons #PeaceAndSecurity

Comments