मेंआगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पुजॉ एवं दीपावली त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक
आयोजक और डीजे संचालक के को सख्त निर्देश दिया गया है कि तेज आवाज में डीजे ना बजाए अन्यथा कार्रवाई होगी
बस्ती। बस्ती जिले मेंआगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पुजॉ एवं दीपावली त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में संपन्न हुई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी लोगों से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने के लिए अपील किया। उन्होंने सभी नागरिकों को त्यौहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील किया। उन्होंने स्वच्छता के संबंध में कहा कि साफ-सफाई हम सब की जिम्मेदारी है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ढीले तारों को टाइट तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है। प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने वाले रास्तों का सुदृढीकरण व समतलीकरण के लिए उन्होने पीडब्ल्यूडी व ईओ नगरपालिका विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी घाट पर गोताखोर, नाव की आवश्यक व्यवस्था समय से कर ली जाय। इसके साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
उन्होने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाय। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी जाय। आयोजकगण से कहा कि आने वाले आगन्तुको के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाय। उन्होने बताया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना सुरक्षित स्थान पर करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो, आरती एवं पूजन के दौरान मुकम्मल सुरक्षा रखें ताकि आग लगने का खतरा न हो। इसके लिए आवश्यक उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था रखें। उन्होने यह भी कहा कि डीजे यंत्र मध्यम ध्वनि व मानक के अनुसार ही बजाये जाय। उन्होने खाद्य सुरक्षा, अवैध पटाखा, मदाक पदार्थो से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि इस दौरान सीएचसी/पीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सको की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी आवश्यक दवाए उपलब्ध हों।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में संभ्रान्त नागरिको द्वारा जो भी समस्याए अवगत करायी गयी है, उसका स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान करायें। उन्होने कहा कि पांडाल में विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत समय से सभी आवश्यक तैयारिया कर ली जायपुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर भी तैनात किए जाएं। उन्होंने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है कि पांडाल तथा डीजे मानक के अनुसार ही संचालित किया जाय। उन्होने बताया कि मानकविहीन आवाज पाई जाती है, तो डीजे संचालक के साथ-साथ दुर्गा मूर्ति आयोजन समिति के विरुद्ध भी एफआईआर कराई जाएगी।
उन्होने संभ्रान्त नागरिको से अपील किया कि आपसभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पायें। उन्होने कहा कि कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, प्रतिकूल परिस्थिति आये तो पुलिस प्रशासन को तुरन्त बताये, जिससे समस्या का समय से निदान किया जा सकें। उन्होने यह भी कहा कि विसर्जन के समय करबद्ध तरीके से मूर्तिया निकाले जायंे।बैठक में सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त, सीएमओ डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस संजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, एआरटीओ माला बाजपेयी, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, प्रदुम्न कुमार, नौसीन सिद्दीकी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, पत्रकार सरदार जगवीर सिंह, जयन्त मिश्रा, पुनीत ओझा, प्रमोद ओझा, स्कन्द शुक्ला, जीशान हैदर रिजवी, इमरान अली, राघवेन्द्र मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, डा. वी.के. वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना अध्यक्ष तथा समिति के सदस्य/नागरिक गण उपस्थित रहे।
swatantra prabhat basti news Cleanliness Campaign basti police diwali festival Chhath Puja Public Safety Advisory Police Deployment Basti latest news Basti administration law and order Uttar Pradesh festival security arrangements District Magistrate Kritika Jyotsna Idol Immersion Safety Durga Puja 2026 Dussehra Festival Basti Peace Committee Meeting Omveer Singh Hindu Festival Preparation Durga Puja Pandal Safety DJ Sound Rules Electricity Safety Measures Fire Safety Guidelines Rumour Prevention Uttar Pradesh Festival News


Comments