चंद्रुआर-धरासड़ी में जर्जर पुल से आवागमन जोखिम भरा, एन सी एल प्रबंधन से मरम्मत की मांग

स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा का सवाल, दुर्घटना की आशंका

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा/सोनभद्र-

चंद्रुआर-धरासड़ी गांव के समीप क्षतिग्रस्त लोहे के पुल की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या बनी हुई है। कई महीनों से पुल की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पुल और आसपास के क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रात के समय हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी ने एनसीएल (NCL) बीना परियोजना के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

रेनू तिवारी ने प्रबंधन को अवगत कराया कि पुल की खराब स्थिति से स्थानीय ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की जर्जर हालत के कारण सुरक्षित आवागमन को लेकर चिंता बनी हुई है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में रात के समय पुल से गुजरना और भी जोखिमपूर्ण हो जाता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है।

मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार Read More मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए पुल की स्थिति का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाना चाहिए। निरीक्षण के आधार पर मरम्मत अथवा आवश्यकता पड़ने पर पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही गांव और पुल के आसपास स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने विषयक हेतु की गई बैठक Read More डीएम व एसपी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने विषयक हेतु की गई बैठक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें