भाकियू पंचायत में किसानों ने रखी समस्याएं, सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को नवीन कृषि गल्ला मंडी परिसर स्थित किसान भवन में पूर्व प्रधान ग्राम बस्ती विजय विक्रम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कोंच(जालौन)- भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को नवीन कृषि गल्ला मंडी परिसर स्थित किसान भवन में पूर्व प्रधान ग्राम बस्ती विजय विक्रम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उपस्थित किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सामने रखी और इन समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत में शामिल क्षेत्र के किसानों ने खेतों में फसलों को बचाने के लिए अन्ना गौवंशों के विचरण पर सख्ती के साथ रोक लगाए जाने, तमाम सोसायटियों पर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने, खराब पड़े राजकीय नलकूप दुरुस्त कराए जाने, जलभराव वाले गांवों में पानी की निकासी की व्यवस्था कराये जाने, नमामि गंगे योजना के तहत कई गांवों में नलों से गंदे पानी की आपूर्ति ठीक कराने, लौना सिकरी नाले की खुदाई कराकर साफ सफाई कराए जाने सहित अन्य तमाम समस्याएं रखी। पंचायत के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समय से निस्तारण कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ केदारनाथ निरंजन, जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र निरंजन, तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, महासचिव डॉ पीडी निरंजन, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
swatantra prabhat Bharatiya Kisan Union Farmers welfare Waterlogging Problem Stray Cattle Problem Uttar Pradesh Agriculture News Rural Development Issues Crop Protection Farmers Memorandum Konch Jalaun News Farmers Panchayat Rajveer Singh Jadon Vijay Vikram Patel SDM Abhinav Kumar Jalaun Farmers News Farmers Issues Uttar Pradesh DAP Fertilizer Availability Government Tube Well Repair Drainage System Improvement Namami Gange Scheme Contaminated Drinking Water Launa Sikri Drain Cleaning Kisan Bhawan Konch Agricultural News UP Konch Latest News


Comments