सेवा संकल्प अभियान के तहत कपिया मिश्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  आयोजित

इस अवसर पर आंगनवाड़ी बहनों के साथ  संवाद, उपहार वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी बहनों को सम्मानित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कपियां मिश्र में बाल विकास परियोजना, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्याम धनी राही उपस्थित रहे। 
 
इस अवसर पर आंगनवाड़ी बहनों के साथ  संवाद, उपहार वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी बहनों को सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा आंगनबाड़ी बहने समाज में मातृशक्ति और बच्चों की सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करती हैं। उनके समर्पण और मेहनत से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक देखभाल तथा महिलाओं में जागरूकता लाने जैसे कार्यों को मजबूती मिलती है।
 
सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी बहनों की हमेशा चिंता की है तथा मानदेय बढ़ाने का कार्य भी किया है उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री  अपना जन्मदिन एक माह तक सेवा समर्पण के रूप में मनाने का संकल्प लिया जिसके अंतर्गत रोज कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, जिससे जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके 
उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियों का वितरण किया। 
 
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी बहने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 
इस अवसर पर  उपायुक्त वीबी-जी राम जी संदीप सिंह, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, रमेश मणि, गंगा मिश्र, उद्योग विभाग से तौसलेन्द्र मिश्रा, सबलू सहानी, संजय कुमार, प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं  लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें