बस्ती जिले में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा के पंडाल का मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।
बस्ती। बस्ती जिले में जगह जगह बैठ रहे हैं दुर्गा प्रतिमा की सुरक्षा के दृष्टिकोण को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने पंडाल का किया निरीक्षण दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पूजा समितियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पंडाल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बनाए जाएं तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंडालों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। पंडालों में विद्युत वायरिंग सुरक्षित तरीके से कराई जाए और बिजली के तारों एवं कनेक्शनों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की जाए। जहां भी कोई कमी पाई जाए, उसे तत्काल दूर कराया जाए। पंडालों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता तथा पुलिस विभाग के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
swatantra prabhat basti news uttar pradesh news Basti latest news Basti administration Crowd Management Kirti Prakash Bharti Police Security Arrangements Devotee Safety Durga Puja 2026 Durga Puja Security Durga Puja Pandal Inspection Festival Safety Measures Uttar Pradesh Festival News Durga Pandal Safety Standards Fire Safety Arrangements Electrical Safety Inspection Festival Preparation Basti Pramod Kumar SDM Rajesh Yadav Angad Gupta Municipal Administration Basti Durga Puja Committee Public Safety Guidelines Cleanliness and Lighting


Comments