डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया
अंबेडकरनगर।
आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रोड सेफ्टी सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन अंबेडकर नगर को 4 विकेट से हराया। डॉक्टर्स इलेवन टीम की यह लगातार 14वीं जीत है।

जे.एस .आर.क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर आज सुबह डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ.जी. डी. वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पंचायत सचिव इलेवन अंबेडकरनगर ने अभिषेक के धुआंधार 37 रनों की मदद से 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। उपकप्तान राजशेखर ने 32 तथा रत्नेश ने 10 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। डॉक्टर इलेवन के लिए डॉ. अनीश ने 2, रोहित ने 2, डॉ.अभिनीत, डॉ. सिद्धांत, डॉ.उत्कर्ष ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 14.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिये। टीम के ओपनर साजन देव केसर और हिमांशु ने 4 ओवर पावर प्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 38 रन ठोक दिये। हिमांशु ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 27 और साजन देव केसर ने 15 गेंद पर पांच चौके की मदद से 25 रनों का योगदान दिया। पंचायत सचिव इलेवन के गेंदबाज सूरज सिंह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर अपने टीम को मैच में वापसी कराने की पूरी कोशिश की लेकिन विपक्षी टीम के मध्यम क्रम बल्लेबाज डॉक्टर आमोद ने धैर्य और जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 और छठे विकेट के लिए डॉ. प्रवेश के साथ बहुमूल्य 17 रन जोड़े। डॉ.अमोद ने 27 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 और रोहित ने 17 रन बनाये। पंचायत सचिव इलेवन के लिए सूरज सिंह और अनिल सिंह ने 2-2 और सोनू को एक विकेट मिला। मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बी. डी. वर्मा रहे। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी आम जनमानस को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए।
Read More ‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थन
मैच से पूर्व सभी लोगों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में जान गवांने वाले युवा क्रिकेटरों की आत्मा शांति हेतु 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दिया। आज दोनों टीमों ने अपने बाहों में काली पट्टी बांधकर क्रिकेट मैच को खेला। तत्पश्चात टीमों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. अमोद, बेस्ट बल्लेबाज डॉ. हिमांशु, बेस्ट गेंदबाज डॉ. अनीश, बेस्ट क्षेत्ररक्षण सूरज सिंह बेस्ट विकेट कीपर राजशेखर सिंह बेस्ट कप्तान का पुरस्कार डॉ.जी.डी वर्मा तथा फेयर प्ले अवार्ड राजशेखर सिंह को मिला।
मैच में अंपायर अजय श्रीवास्तव, गौरव, कॉमेंटेटर डॉक्टर एस.एम. बाकिर, विक्रम सिंह तथा स्कोर रवि रहे। इस अवसर पर डॉ. हेमंत सिंह, अनुराग, आदित्य सिंह, गौरव, विपुल सिंह, मनीष यादव, अभिषेक, विमल कीर्ति, धर्मेंद्र यादव, सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Comments