मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

सफेद शेरवानी और पगड़ी में नजर आए फैसल शेख, लाल जोड़े में दिखीं उनकी हमसफर; सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

हर्षिता यादव  Picture
Published On

मुंबई। सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाले लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर फैसल शेख, जिन्हें प्रशंसक मिस्टर फैजू के नाम से जानते हैं, ने निकाह कर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। फैजू ने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी बांटी। तस्वीरों में पहली बार उनकी पत्नी की झलक भी देखने को मिली है।

मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

निकाह के दौरान फैसल शेख सफेद रंग की पारंपरिक शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। वहीं, उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत जोड़े के साथ मांग टीका पहने दिखाई दीं। दोनों की तस्वीरों में खुशी साफ झलक रही है। फैजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

मदीना में हुआ निकाह, परिवार भी रहा साथ

मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

गोविंदा के कथित अफेयर पर भड़कीं बेटी टीना, कैमरे के सामने सवाल सुनते ही दिया तीखा रिएक्शन Read More गोविंदा के कथित अफेयर पर भड़कीं बेटी टीना, कैमरे के सामने सवाल सुनते ही दिया तीखा रिएक्शन

फैजू के निकाह की खास बात यह है कि उन्होंने मदीना में अपने नए जीवन की शुरुआत की। साझा की गई तस्वीरों में कहीं वह निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं अपनी हमसफर के साथ यादगार पल बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच इस शादी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थन Read More ‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थन

दुल्हन की पहली झलक आई सामने

मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया Read More डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया

निकाह की तस्वीरों के जरिए फैजू ने अपनी पत्नी की पहली झलक प्रशंसकों को दिखाई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी के नाम का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। ऐसे में प्रशंसक उनकी हमसफर के नाम और अन्य जानकारियों को लेकर उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं।

दुआओं के साथ शुरू किया नया सफर

मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

फैजू ने अपनी पोस्ट में अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि मदीना जैसे खूबसूरत शहर में परिवार की मौजूदगी में निकाह होना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इस खुशी को ऐसी नेमत बताया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। साथ ही, उन्होंने प्रशंसकों से अपने नए सफर के लिए दुआओं में याद रखने की अपील की।

फैजू की शादी की तस्वीरें उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें