महादेवा विधानसभा में सुभासपा की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक सम्पन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से शनिवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा स्थित एकता मैरेज हॉल, बेली में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से शनिवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा स्थित एकता मैरेज हॉल, बेली में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह और राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर, पंचायती राज विभाग के मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर और जिलाध्यक्ष मनोज राजभर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने तथा महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक का आयोजन विधायक दूध राम के सौजन्य से किया गया। विधायक ने समीक्षा बैठक में शामिल होने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
swatantra prabhat basti news Uttar Pradesh Politics political news Uttar Pradesh Basti Political News Mahadeva Assembly SBSP Meeting Suheldev Bharatiya Samaj Party Kusoura Basti Rajnish Srivastava Sunil Singh Vinod Rajbhar Arun Rajbhar Arvind Rajbhar Aman Rajbhar Manoj Rajbhar MLA Doodh Ram SBSP Organization Meeting Booth Level Workers Meeting Sector Level Review Meeting Party Organization Strengthening SBSP Workers Conference Grassroots Political Organization Party Workers Review Mahadeva Constituency News


Comments