कुशीनगर : दुर्गा पूजा पंडालों में अश्लील गीत और नृत्य पर रोक

आदेश के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा,पडरौना, कुशीनगर। दुर्गा पूजा और विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली पडरौना परिसर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने दुर्गा पूजा सेवा समितियों के आयोजकों और डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा सेवा समितियों से जुड़े आयोजकों और डीजे संचालकों के मोबाइल नंबर संबंधित पुलिसकर्मियों ने दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देश दिया कि मूर्तियों की स्थापना के लिए जुलूस के रूप में प्रस्थान के दौरान पुलिसकर्मी साथ मौजूद रहें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

डीजे संचालकों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन करने को कहा गया। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस बार किसी भी पंडाल में छह से अधिक साउंड नहीं लगाए जाएंगे। विसर्जन जुलूस के दौरान भी डीजे में छह साउंड से अधिक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों और दरोगाओं को क्षेत्र में स्थापित पंडालों का नियमित भ्रमण करने तथा आयोजकों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पंडालों और अन्य आयोजन स्थलों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की समय-समय पर निगरानी करने को कहा गया।

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने दुर्गा पूजा पंडालों से जुड़े आयोजकों को चेतावनी दी कि परिसर में किसी भी कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीत, आपत्तिजनक नृत्य या अन्य अशोभनीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। यदि ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं, किसी प्रकार की शिकायत मिलती है या उनका वीडियो प्रसारित होता है, तो आयोजकों और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, तीन दोस्तों से पूछताछ Read More झूंसी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, तीन दोस्तों से पूछताछ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें