कुशीनगर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
पडरौना, कुशीनगर। पडरौना के परिसर में जनपद स्तरीय चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मा० सदर विधायक पडरौना श्री मनीष जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के इरफान अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौरंगिया के विनय चौरसिया तथा भाषण प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के ऋषभ शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा० विधायक मनीष जायसवाल द्वारा उद्यमी सेल का फीता काटकर किया गया। उद्यमी सेल के माध्यम से छोटे-बड़े शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप एवं छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए मार्केट कनेक्ट, बिजनेस स्ट्रेटेजी, फंडिंग एवं ऋण से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में सौरभ कुमार उपाध्याय द्वारा उद्यमिता से जुड़ी जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर डी०के० मौर्य, पंकज गौतम, सौरम जायसवाल, नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाटा के प्रधानाचार्य पी०एन० शर्मा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया के प्रधानाचार्य ए०पी० राय, कार्यक्रम प्रभारी वी०एन० गुप्ता, वरिष्ठ अनुदेशक सहित विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments