कुशीनगर : विश्वकर्मा जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम

पूजन-अर्चन, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीपोत्सव का आयोजन

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना व माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, माल्यार्पण एवं दीपदान तथा दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चौक स्थित नगरपालिका परिषद द्वारा स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए श्रम, कौशल, सृजन और जनसेवा के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

IMG-20260917-WA0268

इसके बाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर का निर्माण केवल नगरपालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सिविवि कपिलवस्तु में बौधित्व रोजगार मेले का किया गया आयोजन : 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ Read More सिविवि कपिलवस्तु में बौधित्व रोजगार मेले का किया गया आयोजन : 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ

नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। वहीं शाम को श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

टूण्डला में समाजसेवियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र, प्रदेश के विकास में योगदान के लिए किया सम्मानित Read More टूण्डला में समाजसेवियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र, प्रदेश के विकास में योगदान के लिए किया सम्मानित

अभियान के तहत तिलक चौक से गांधी चौक तक विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई कराई गई। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीपदान कर महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण किया गया।

व्यापारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई मासिक गोष्ठी Read More व्यापारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई मासिक गोष्ठी

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और निर्माण के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा जयंती श्रम और हुनर के सम्मान की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के माध्यम से पडरौना को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं दीपदान उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, रितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित सोनी, ब्रजेश शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, छेदी विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, अभय मारोदिया, भास्कर पाठक, अमित तिवारी, नन्हे पाण्डेय, डीपीएम नीरज, संदीप निगम, राजेश कुशवाहा, अनिल पाण्डेय, भरत चौधरी, बिपिन जायसवाल, गौरव चौबे, सबलू दुबे, विनय गौड़, आदर्श जायसवाल, सफाई नायक अनिल, अरुण, घनश्याम सहित सफाईमित्र एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Post Comments

Comments