हरिद्वार मे द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ में पवन कुमार सिंह एडवोकेट को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से किया गया सम्मानित

द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ ने साहित्य, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना को एक मंच पर जोड़ते हुए हरिद्वार की पावन धरती से एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार/ उत्तराखंड

दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ का भव्य आयोजन दिनांक 29 एवं 30 अगस्त 2026 को हरिद्वार में संपन्न हुआ। महोत्सव में देश-विदेश से आए साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों एवं गंगा संरक्षण से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

IMG-20260830-WA0039

Read More सुप्रीम कोर्ट ने NTA की क्षमता पर उठाए सवाल, UPSC जैसी वैज्ञानिक रूप से सुसज्जित संस्था की जरूरत बताई

इस गरिमामयी अवसर पर पवन कुमार सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया। उन्हें “दिव्य गंगा सेवी सम्मान–2026 तथा टी.जी.टी. साहित्य भूषण सम्मान–2026 प्रदान किया गया।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Read More सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

IMG-20260830-WA0040

सिद्धार्थनगर: हमले में घायल युवक की 2 माह बाद इलाज के दौरान मौत, 11लोगों पर केस दर्ज Read More सिद्धार्थनगर: हमले में घायल युवक की 2 माह बाद इलाज के दौरान मौत, 11लोगों पर केस दर्ज

महोत्सव में मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके सान्निध्य में साहित्य, संस्कृति, गंगा संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।

सम्मान प्राप्त होने पर पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं आयोजक मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति, समाज और मां गंगा की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और जीवनधारा का प्रतीक है। साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और गंगा संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन दोनों क्षेत्रों में निरंतर कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय है।

द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ ने साहित्य, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना को एक मंच पर जोड़ते हुए हरिद्वार की पावन धरती से एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार