राजनीति
24 अक्टूबर को मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान, बीएलओ रहेंगे तैनात
नाम जोड़ने, संशोधन और अपमार्जन के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगा मौका
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 24 अक्टूबर, शनिवार को जनपद के सभी निर्धारित मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे।
अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने और अपात्र अथवा मृत व्यक्तियों के नाम अपमार्जित कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी निर्वाचक के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6क, नाम अपमार्जित कराने के लिए फॉर्म-7 तथा निवास परिवर्तन, विवरण में संशोधन और ईपीआईसी संबंधी कार्यों के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पात्र महिलाओं सहित सभी नागरिकों से अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने और आवश्यकतानुसार आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


Comments