बिस्कोहर में सावन के अंतिम सोमवार को निकली कावड़ यात्रा : शिव भक्ति में डूबा शहर, हर ओर गूंज रहे हर -हर महादेव के जयकारे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
\नगर पंचायत बिस्कोहर में चतुर्थ सोमवार को पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर सुबह नगर पंचायत बिस्कोहर वार्ड नंबर 5 अटल नगर टोला दक्षिण डीह बिस्कोहर स्थित बाबा लिपटेश्वर नाथ मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर वासियों व क्षेत्र से अधिकांश लोग मौजूद होकर कांवड़ यात्रा का जत्था बना कर जल भरने के लिए परसोहन घाट पर गए।
यहां कई वर्षों से सावन माह में जलाभिषेक प्रारम्भ हो गया। और इस वर्ष भी सावन माह के चतुर्थ सोमवार को पवित्र श्रावण मास में बाबा लिपटेश्वर नाथ महादेव मंदिर से नगर पंचायत बिस्कोहर व क्षेत्रवासियों ने कांवड़ यात्रा का जत्था कावड़ियों का जल भरने के लिए परसोहन घाट पर जा पहुंचे।
परसोहन घाट से जल भर कर वापस बाबा लिपटेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक लेकर पहुंचे लिपटेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किए और हर- हर महादेव हर - हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय, उपनिरीक्षक गणेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, आशीष मौर्य, कांस्टेबल रामनरेश पासवान, मनोज कुमार यादव, लाल बाबू पाठक, वृज लाल प्रजापति, उमानाथ प्रजापति, करन प्रजापति, सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह,शेष राम पासवान, केशव पासवान पिंकू मोदनवाल, लालू , सचिन गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat local news uttar pradesh news har har mahadev Religious Procession religious event kanwar yatra siddharthnagar news Biskohar Siddharthnagar Ajay Gupta Biskohar Nagar Panchayat Siddharthnagar Local News Biskohar news Hindu Festival Jalabhishek Lord Shiva Sawan Festival Kanwariya Sawan Month Shiva Worship Fourth Monday Sawan Lipteshwar Nath Temple Parssohan Ghat Kanwar Yatra Biskohar


Comments