कोरोना योद्धा से गरीबों की सेवा तक, समाजसेवा की मिसाल बने पीके तिवारी
जरूरतमंदों की मदद के साथ जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को भी दिया जा रहा बढ़ावा
अमेठी। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय पीके तिवारी आज जरूरतमंदों की मदद और जनजागरूकता के लिए एक परिचित नाम बन चुके हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर से लेकर आज तक उन्होंने कृष्ण जन कल्याण सेवा संस्थान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया है। उनके सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता पैदा करना है।
कोरोना काल में पीके तिवारी ने लोगों की सहायता और जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समर्पण को देखते हुए तत्कालीन सीएमओ अमेठी डॉ. आशुतोष दूबे सहित कई अधिकारियों ने उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था।
संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष लोगों के सहयोग से अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को लगभग एक हजार गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं। सर्दी से बचाव के लिए गौशालाओं में यथासंभव जूट कोट की व्यवस्था, गर्मी के मौसम में श्रमिकों के लिए जलपान तथा अंगवस्त्र वितरण और गौ आश्रय केंद्रों में लू से बचाव के लिए तिरपाल उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किए जाते हैं।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी संस्था सक्रिय है। प्रत्येक वर्ष करीब एक हजार पौधों का वृक्षारोपण एवं वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान, संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता, आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन तथा प्रतिभावान और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसे प्रयास किए जाते हैं। वहीं सामाजिक क्षेत्र में पत्रकारों, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।पीके तिवारी का कहना है कि समाजसेवा किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना, लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।उनके नेतृत्व में कृष्ण जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे ये कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं। कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित होने के बाद भी पीके तिवारी का सेवा अभियान लगातार जारी है, जो उन्हें समाज के जरूरतमंद वर्ग के बीच एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में पहचान दिला रहा है।
Amethi स्कूल चलो अभियान अमेठी वृक्षारोपण समाजसेवी पर्यावरण संरक्षण environmental protection social worker social work social service समाजसेवा सामाजिक कार्य Ayushman Card government schemes आयुष्मान कार्ड krishna jan kalyan seva sansthan सामाजिक जागरूकता Public Awareness public service जरूरतमंदों की मदद Help for Needy Student Felicitation सरकारी योजनाओं की जानकारी journalist felicitation School Chalo Abhiyan Communicable Disease Awareness जनसेवा शिक्षा अभियान tree plantation गौशाला सेवा मतदाता जागरूकता जनजागरूकता अभियान कोरोना योद्धा पत्रकार सम्मान Voter Awareness community awareness Doctor Felicitation Education Campaign PK Tiwari पीके तिवारी कृष्ण जन कल्याण सेवा संस्थान कोरोना काल जनहितकारी कार्य गर्म वस्त्र वितरण जूट कोट श्रमिक सहायता जलपान वितरण अंगवस्त्र वितरण गौ आश्रय केंद्र तिरपाल वितरण पौध वितरण संचारी रोग जागरूकता प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान चिकित्सक सम्मान Corona Warrior Corona Period Winter Clothes Distribution Cow Shelter Service Worker Assistance


Comments