पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने लिया रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी , किया निरीक्षण
यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आए वाहनों व उपकरणों की सघन चेकिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
दिनांक21.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को बनाए रखने तथा पुलिस बल में एकरूपता एवं टीम भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई गई। पुलिस कर्मियों को सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा यू0पी0-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई एवं रख-रखाव के साथ-साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों एवं उपकरणों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस रिस्पांस के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान वाहनों के अभिलेख, रख-रखाव, फिटनेस एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा वाहनों को सदैव दुरुस्त एवं क्रियाशील रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर* का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की समस्त व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त एवं उच्च स्तर पर बनाए रखने तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।


Comments