पुलिस लाइन कॉन्फ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने फिंगर प्रिन्ट यूनिट, फील्ड यूनिट एवं जमानत सत्यापन सेल के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तीनों इकाइयों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा संबंधित शाखाओं एवं थानों से बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया-पुलिस अधीक्षक
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट )
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार दिनांक 21.08.2026 को पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेन्स हॉल में फिंगर प्रिन्ट यूनिट, फील्ड यूनिट एवं जमानत सत्यापन सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान तीनों इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फिंगर प्रिन्ट यूनिट के कार्यों की समीक्षा के दौरान फिंगर प्रिन्ट से संबंधित कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, मिलान एवं संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यों में शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
फील्ड यूनिट के कार्यों की समीक्षा करते हुए घटनास्थल से संबंधित वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन एवं अन्य तकनीकी कार्यवाहियों की प्रगति की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करते हुए संबंधित विवेचनाओं में उनका प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
वहीं जमानत सत्यापन सेल के कार्यों की समीक्षा के दौरान जमानत पर रिहा अभियुक्तों एवं जमानतदारों से संबंधित अभिलेखों की स्थिति, जमानतदारों के सत्यापन तथा लंबित सत्यापन कार्यों की जानकारी ली गई। जमानत सत्यापन की कार्यवाही को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने तथा संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों इकाइयों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा संबंधित शाखाओं एवं थानों से बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय सहित सम्बन्धित शाखा/सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Comments