आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत  सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु

प्रवर्तन दल द्वारा मंगलवार को अभिसूचना के आधार पर वाहन संख्या-यू.पी.-78 एलएन-8348 को बड़ेवन के पास निरीक्षण के दौरान लगभग 9 क्विंटल खोया तथा 01 क्विंटल बूंदी दाना जो उन्नाव से बस्ती तथा गोरखपुर जा रहा था,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत  सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जनपद में खाद्य नमूना संकलन करते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही की।

प्रवर्तन दल द्वारा मंगलवार को अभिसूचना के आधार पर वाहन संख्या-यू.पी.-78 एलएन-8348 को बड़ेवन के पास निरीक्षण के दौरान लगभग 9 क्विंटल खोया तथा 01 क्विंटल बूंदी दाना जो उन्नाव से बस्ती तथा गोरखपुर जा रहा था, जिसे सन्देह के अधार पर कार्यवाही करते हुये खाद्य पदार्थ खोया के 04 तथा लड्डू दाना के 01 नमूनें संग्रहित कर राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है तथा खोया को जब्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान पूर्व  से चल रहा है अभी तक खाद्य पदार्थ-पनीर, लड्डू, खोया, रंगीन चिप्स के कुल 08 नमूनें संग्रहित करते हुये साफ-सफाई तथा स्वच्छता हेतु कुल 08 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

     खाद्य टीम द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व नियमावली 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत विक्रय व विनिर्माण की दशाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के विक्रय के निर्देश दिये गये। खाद्य टीम में संजय कुमार तिवारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी एवं श्रीमती अंकिता खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहें। यह अभियान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध निरन्तर जारी रहेगा।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें