चोपन पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की घटना का सफल अनावरण

11 किग्रा कॉपर वायर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Swatantra Prabhat Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -   पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण एवं अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
 
दिनांक 23.08.2026 को थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान बग्घा नाला पर वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे के ओबरा अण्डरपास के डाला से ओबरा जाने वाले अन्दर के सर्विस लेन से दिनांक 22.08.2026 को थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 323/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्त क्रमश :शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका पुत्र वीरेन्द्र कुमार पनिका, निवासी नई बस्ती शान्ति नगर सेक्टर नं0-10 ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हालपता ग्राम परसोई, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष, ज्वाला प्रसाद पुत्र स्व0 बचाऊ प्रसाद, निवासी तेलगुड़वा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 36 वर्ष।
को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा संबंधित चोरी हुआ 11 किग्रा कॉपर वायर एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो HF डिलक्स संख्या UP64V9917 बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय करीब 01:15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना चोपन, उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार