सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रियों से संवाद कर पूछा कुशलक्षेम, सुरक्षा एवं सुविधाओं की ली जानकारी; ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 22.08.2026 को सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

IMG-20260822-WA0130

ओबरा में लगा गंदगी का अंबार,  संबंधित अधिकारी बेखबर Read More ओबरा में लगा गंदगी का अंबार, संबंधित अधिकारी बेखबर

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही मार्गों पर यातायात व्यवस्था, भीड़ की स्थिति एवं कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए : चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा Read More युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए : चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हुए उनकी सतर्कता एवं मुस्तैदी का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उर्वरक पाने के लिए संबंधित तहसीलों से अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान Read More उर्वरक पाने के लिए संबंधित तहसीलों से अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें