IPS अफसर की मां की लूट के बाद हत्या, मुंह से खून और हाथ पर इंजेक्शन के निशान

91 वर्षीय इंद्रावती का घर में मिला शव, सोने के जेवर गायब; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज/अंबेडकरनगर,स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की कथित तौर पर लूट के बाद हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित पैतृक घर में उनका शव मिला। शव के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर से सोने के जेवर गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि इंद्रावती पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित अपने पैतृक घर में अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर उनके बेटे आशुतोष मिश्रा भी उनसे मिलने पहुंचे थे। ड्यूटी के चलते कुछ देर बाद वह लखनऊ लौट गए।

रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर बताया कि उनकी मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह लखनऊ से गांव पहुंचे। शव देखने पर उन्हें मुंह से खून निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शरीर से जेवर गायब होने की जानकारी पुलिस को दी।

विधायक नीना मित्तल ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर कौंसिल राजपुरा द्वारा चलाई जा रही कूड़ा सफाई मुहिम की अगुवाई की Read More विधायक नीना मित्तल ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर कौंसिल राजपुरा द्वारा चलाई जा रही कूड़ा सफाई मुहिम की अगुवाई की

परिजनों के अनुसार, इंद्रावती के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील, कान के टॉप्स और पैरों की पायल गायब थी। इन परिस्थितियों के आधार पर लूट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सुपौल में “जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार”  Read More सुपौल में “जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार”

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। मौत की वजह पता लगाने के लिए चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। पोस्टमार्टम के दौरान मुंह और हाथ पर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दिव्यांग रेलकर्मियों को मिली राहत Read More दिव्यांग रेलकर्मियों को मिली राहत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार