"पाला बदलू नेता आज दूध के धुले बन रहे हैं" - जातिवाद, परिवारवाद और खूनी कांडों को जनता भूली नहीं

भारतीय जन समाज पार्टी न बिकेगी, न झुकेगी। हमारा एक ही एजेंडा है - गरीब, किसान और नौजवान की इज्जत।"

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने दल-बदल और अवसरवादी राजनीति पर करारा हमला बोला। सिंह ने कहा: "जिनके हाथ जनता के खून से रंगे हैं, वही आज अपने आप को दूध का धुला बता रहे हैं। कल तक कांग्रेस में थे, आज भाजपा में हैं। कल तक सपा में थे, आज भाजपा में हैं। सिद्धांत एक भी नहीं, बस सत्ता चाहिए। पूंजीपतियों के आगे नाक रगड़ते हैं, गुंडागर्दी करते हैं और भाषण में ईमानदारी की बात करते हैं।" उन्होंने पुरानी सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा: "कांग्रेस, सपा, बसपा - सबका राज देखा है। इनके राज में जातिवाद चरम पर था, परिवारवाद चरम पर था।

'चच्चा और दद्दा' की सरकार में उत्तर प्रदेश किस हाल में था, ये किसी से छिपा नहीं है। जिया उल हक कांड और अमरमणि त्रिपाठी कांड जैसी घटनाएं इसी दौर की देन हैं। क्या जनता ये सब भूल गई? 2014 से पहले भी लूट, अत्याचार और गुंडागर्दी हुई है। तब RSS याद नहीं आया। अब चुनाव आया तो सबको देशभक्ति याद आ गई। ये सब सिर्फ दिखावा है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "पाला बदलने से चरित्र नहीं बदलता। जनता सब हिसाब रख रही है। भारतीय जन समाज पार्टी न बिकेगी, न झुकेगी। हमारा एक ही एजेंडा है - गरीब, किसान और नौजवान की इज्जत।"
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें