कृषि उद्यमिता से किसानों की आय बढ़ाने के दिए टिप्स

कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की ओर से किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ।  किसानों की आय में बढ़ोतरी और खेती के साथ अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाकर अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को मोहनलालगंज के अतरौली में कृषि उद्यमिता विकास विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ की ओर से किया गया।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कामता प्रसाद, कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. आरपी साहू तथा तकनीकी अधिकारी राम लखन ने किसानों को कृषि उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान पारंपरिक खेती के साथ कृषि से जुड़े बहुउद्यमों को अपनाकर अपनी आय के स्रोत बढ़ा सकते हैं।
 
विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि आधारित विभिन्न उद्यमों, उनकी उपयोगिता, संभावनाओं तथा उन्हें अपनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही खेती में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और कृषि गतिविधियों से जुड़े उद्यमों को अपनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया।
 
कार्यक्रम में किसानों और कृषक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कृषि उद्यमिता को अपनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें कृषि आधारित स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें