मौत को दावत दे रहे बिजली के तार, जमीन से महज 7 फीट ऊपर लटके तार

बाबा खेड़ा से बरहा कला जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाईवे किनारे बिजली के तार जमीन से महज करीब 7 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। लंबे समय से बनी यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

मियागंज, उन्नाव। बाबा खेड़ा से बरहा कला जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाईवे किनारे बिजली के तार जमीन से महज करीब 7 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। लंबे समय से बनी यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
 
इस रास्ते पर दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में नीचे लटक रहे बिजली के तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से तारों को ऊंचा कराने की कार्रवाई नहीं की गई।
 
ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार