रालोद जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से की मुलाकात।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भदोही जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज
सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
 
मुलाकात के दौरान सुनील सिंह पटेल ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
 जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
 
 
 
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार