मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों और महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत न होकर तत्काल पुलिस से शिकायत करने की अपील की गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।
भदोही भदोही पुलिस छेड़खानी bhadohi police women empowerment awareness program women safety traffic rules जागरूकता कार्यक्रम महिला सुरक्षा Women Rights महिला अपराध महिला जागरूकता Women Awareness महिला अधिकार Abhinav Tyagi women helpline 1090 महिला हेल्पलाइन 1090 साइबर हेल्पलाइन 1930 Cyber Helpline 1930 बालिका सुरक्षा महिला हेल्पलाइन 181 Child Helpline 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अभिनव त्यागी शुभम अग्रवाल यातायात नियम मिशन शक्ति फेज 5.0 गुड टच बैड टच Social Media Awareness सोशल मीडिया जागरूकता महिला सशक्तीकरण Good Touch Bad Touch Police Emergency 112 आत्मरक्षा उत्पीड़न पुलिस हेल्पलाइन 112 सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन Mission Shakti Phase 5.0 Girl Safety Self Defence Women Crime Prevention Harassment Awareness Women Helpline 181 Shubham Agrawal Safety Respect Empowerment


Comments