डीएम ने जवाहर नवोदय, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय व बृहद संरक्षण गौशाला का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने नरायनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने नरायनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नरायनपुर लक्ष्मणपुर स्थित बृहद संरक्षण गौशाला का भी जायजा लिया। गौशाला में भीव्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पठन-पाठन की स्थिति, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय के खेल मैदान और पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, जिससे बच्चों को अध्ययन और खेलकूद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय नरायनपुर, जिसे पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नाम से जाना जाता था, का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बृहद संरक्षण गौशाला नरायनपुर लक्ष्मणपुर का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, पशुओं के समुचित रख-रखाव और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
uttar pradesh Education Pratapgarh gaushala pratapgarh news uttar pradesh news library District Magistrate district administration Jawahar Navodaya Vidyalaya school inspection Public Administration Animal Welfare Waterlogging School Administration Government Schools Narayanpur Cow Shelter PM SHRI School Abhishek Pandey Cleanliness Hostel Facilities DM Inspection Student Facilities Jay Prakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya Sports Ground Education Facilities


Comments