बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती पर सपा महानगर का पीडीए सम्मेलन
समाजवादी पार्टी महानगर के बूथ मतदान केन्द्र के प्रभारियों, कैंट, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविन्द नगर, आर्यनगर विधान सभा के जोनल प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों का वृहद सम्मेलन आयोजित हुआ।
कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के बूथ मतदान केन्द्र के प्रभारियों, कैंट, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविन्द नगर, आर्यनगर विधान सभा के जोनल प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों का वृहद सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद व मंडल आयोग (पिछड़ा वर्ग आयोग) के अध्यक्ष बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की 108वीं जयंती पर आज सपा हाल में सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया।
सर्वप्रथम माननीय बी.पी. मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरम्भ हुआ और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। उक्त अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बी.पी. मंडल ने सामाजिक न्याय का सन्देश देकर 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आरक्षण की जो सिफारिश की थी, उससे समाज में एक न्यायिक परिवर्तन आया। उन्होंने उपेक्षित वर्ग को अधिकार देकर परिवर्तन का जो सन्देश दिया, उसे आज भी जनमानस में सराहा जा रहा है।
अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि बाबू विन्देश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) में हुआ था। वे राजघराने में पैदा हुए थे लेकिन उन्होंने पूरे देश में मंथन के बाद पिछड़े वर्ग की जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसे पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में सराहा गया था।
अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर नियंत्रण पाने में फेल हो गई है। जनता के ऊपर हो रहे अन्याय तथा महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान बाँटने के लिए और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बढ़ते हुए प्रभाव को देखकर, भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर गुमराह करने का षड्यंत्र कर रही है। लेकिन जनता की थाली से व्यंजन गायब हो गए हैं। जनता 2027 में सबक सिखा कर पीडीए की सरकार बनाएगी।
uttar pradesh akhilesh yadav kanpur news Samajwadi party kanpur pda BJP government Inflation Uttar Pradesh Politics SP Workers UP politics OBC Reservation political news Social Justice Fazal Mahmood SP Kanpur Unemployment Backward Classes Political Conference PDA Conference 2027 Elections B.P. Mandal Bindeshwari Prasad Mandal Mandal Commission 27 Percent Reservation Booth Incharges Zonal Incharges Front Organizations


Comments