फीचर्ड
भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में 25 दिनों तक चले युवा संवाद का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया समापन
बस्ती जिले केहर्रैया विधान सभा के समाजसेवी पांडेयुवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’
बस्ती। बस्ती जिले केहर्रैया विधान सभा के समाजसेवी पांडेयुवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में लगातार 25 दिनों तक चले युवा संवाद अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन विक्रमजोत एवं छावनी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया।अभियान के 25वें दिन विक्रम पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, बालगोविंद गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमजोत, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, लतीफिया इंटर कॉलेज छावनी तथा रामक्षत्तर यादव इंटर कॉलेज महाखरपुर में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।
समापन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि “हिंदुस्तान एक था, एक है और एक रहेगा। हमारी एकता और अखंडता को तोड़ने का कोई भी कुत्सित प्रयास सफल नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता में निहित है। देश के युवाओं को किसी भी प्रकार के विभाजनकारी प्रयासों से सावधान रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
उन्होंने नवयुवकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के “एक रहोगे तो सेफ रहोगे” तथा मुख्यमंत्री जी के “बंटोगे तो कटोगे” के मूल मंत्र को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा शक्ति का संगठित, संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ होना आवश्यक है।
25 दिनों में 60 शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा युवा संवाद
भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने बताया कि 25 दिनों तक चले इस अभियान में क्षेत्र के स्कूलों, इंटर कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों और डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। अभियान के दौरान कुल 60 शिक्षण संस्थानों में करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं तक पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया गया।
उन्होंने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य किसी राजनीतिक चर्चा तक सीमित न होकर युवाओं को उनके व्यक्तिगत विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। युवाओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार है।
सुदामा ने कहा कि भारत की युवा शक्ति में दुनिया को दिशा देने की क्षमता है। आवश्यकता इस बात की है कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और गुरुजनों के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ भारत को विश्व के अग्रणी देशों में शामिल कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन हुए करें।2014 के बाद बदले भारत और उत्तर प्रदेश की तस्वीर से कराया परिचित
चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने संवाद के दौरान विद्यार्थियों को वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और बदलावों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज देश शिक्षा, तकनीक, डिजिटल व्यवस्था, आधारभूत संरचना, रक्षा, चिकित्सा, उद्योग और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कानून-व्यवस्था, सड़क, एक्सप्रेस-वे, निवेश, रोजगार, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए और अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।
भारत की बढ़ती शक्ति से चिंतित ताकतों से सावधान रहने का आह्वान
सुदामा ने कहा कि भारत का वैश्विक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के प्रति नागरिकों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति को रोकने के लिए होने वाले किसी भी कुत्सित प्रयास को भारत की एकजुट जनता और जागरूक युवा शक्ति धूल-धूसरित करने में सक्षम है।उन्होंने युवाओं से कहा कि वे सोशल मीडिया सहित हर माध्यम पर मिलने वाली सूचनाओं को बिना जांचे स्वीकार न करें, भ्रम और अफवाह से बचें तथा राष्ट्रहित में विवेकपूर्ण निर्णय लें।
जिलाध्यक्ष ने विद्यालय प्रबंधन और सुदामा के प्रयासों को सराहाभाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने युवा संवाद के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रबंधनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से 25 दिनों तक लगातार क्षेत्र के पचास हजार युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करने व पांच अगस्त से 15 अगस्त तक दो दर्जन से अधिक विद्यालय के 21 हजार छात्रों संग निकाले गए तिरंगा यात्रा के लिए चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के अथक प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच जाकर उनके मन की बात सुनना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक दिशा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रयासों से युवा शक्ति में जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामक्षत्तर यादव, रमेश यादव, अमर यादव, राम बहोर गुप्ता, जुबेर अहमद, सरफराज अहमद, विजय पाण्डेय, दिलीप तिवारी, शिवम पाण्डेय, कृष्ण चन्द्र सिंह, संतोष द्विवेदी, मुकेश पाण्डेय तथा राजीव पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।25 दिनों तक चले इस अभियान का संदेश स्पष्ट रहशिक्षा से ज्ञान, संस्कार से चरित्र, राष्ट्रप्रेम से शक्ति और एकता से भारत का भविष्य मजबूत होगा।
uttar pradesh narendra modi yogi adityanath Education bjp Basti basti news uttar pradesh news tiranga yatra National unity digital literacy india development संस्कार Youth Empowerment social harmony Youth Development Nation Building Social Responsibility Patriotism National Integrity Youth Awareness Vivekanand Mishra Chhawani Harraiya Education Campaign BJP Basti Youth Campaign Vikramjot youth dialogue campaign Chandra Mani Pandey Sudama student dialogue


Comments