जन्मदिवस पर छात्राओं के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, नवाचार के रूप में मनाया जन्मदिवस

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिवस, साथ में किया भोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अपने जन्मदिवस को एक नवाचार के रूप में मनाते हुए मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के बीच अपना जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर आरुषि मिश्रा भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं तथा उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

IMG-20260818-WA0052

पुलिया टूटने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी Read More पुलिया टूटने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

जिलाधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और समाज एवं देश के विकास में किस प्रकार अपना योगदान देना चाहती हैं। छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने एवं अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ें।

जनपद के चारों तहसीलों में  सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन Read More जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन, खेल, तकनीक, सेना सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राएं अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

सोनभद्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील Read More सोनभद्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद के अधिकारियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के विशेष एवं खुशी के अवसरों को विद्यालयों, आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं अन्य बाल संस्थानों में जाकर बच्चों के साथ साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा बच्चों के बीच जाकर उनके साथ समय बिताने, संवाद करने और खुशियां साझा करने से बच्चों में अपनत्व, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक भावनाओं का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में खुशी के विशेष क्षण पैदा करते हैं और उन्हें यह एहसास कराते हैं कि समाज के जिम्मेदार लोग भी उनके साथ खड़े हैं। इससे बच्चों के भीतर नई ऊर्जा, उत्साह एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होगी।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल माध्यम से छात्राओं को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिया। उन्होंने डिजिटल संसाधनों के उपयोग, शिक्षण प्रक्रिया एवं छात्राओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। छात्राओं को डिजिटल शिक्षा का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में आने-जाने के मार्ग, छात्राओं के पठन-पाठन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जो भी आवश्यकताएं हैं, उनका तत्काल आकलन कर प्रस्ताव/मांग पत्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने छात्राओं से भोजन के संबंध में फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें