मीरजापुर में चोरों का 'शुभ मुहूर्त', पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाकर उड़ा ले गए किलो भर चांदी-सोना

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर।वाह रे मीरजापुर की सुरक्षा व्यवस्था! चोरों ने तो पुलिस की रात्रि गश्त को जैसे खुली चुनौती ही दे डाली। रेलवे स्टेशन रोड, विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित प्रियसा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि चोर बड़े ही 'कलात्मक' तरीके से दुकान के पीछे की जमीन को काटकर अंदर दाखिल हुए। पीछे रेलवे की जमीन है, तो किसी को भनक तक नहीं लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर करीब 20 से 22 किलो चांदी और 14 ग्राम सोना समेट कर फरार हो गए। मतलब साफ है, चोरों ने जमकर हाथ साफ किया और पुलिस सोती रह गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब चिड़िया चुग गई खेत, तब कटरा कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक साहब मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर 'जल्द खुलासे' का वही घिसा-पिटा आश्वासन दे दिया।

खत्री धर्मशाला में सावनी तीज  महोत्सव का आयोजन  Read More खत्री धर्मशाला में सावनी तीज  महोत्सव का आयोजन 

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब देखना यह है कि फुटेज में चोर मिलते हैं या हमेशा की तरह कैमरे खराब मिलते हैं।

बाध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत Read More बाध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

सवाल तो यह है कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके में जब ज्वेलर्स की दुकान ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा
पुलिस की गश्त केवल कागजों पर है या जमीन पर भी*

ब्लॉक प्रमुख के साथ विधायक ने निकाली कलश यात्रा  Read More ब्लॉक प्रमुख के साथ विधायक ने निकाली कलश यात्रा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें